1. क्रम की दृष्टि से कौन-सा वाक्य सही है?
(a) खाई रोटी मैंने।
(b) मैंने रोटी खाई।
(c) रोटी मैंने खाई।
(d) नाव में नदी है।
See Answer
Answer:- B
2. इनमें कौन-सा शब्द अशुद्ध नहीं है?
(a) प्रज्वलित
(b) उज्वल
(c) प्रज्ज्वलित
(d) आजीवीका
See Answer
Answer:- A
3. पद क्रम के अनुसार कौन-सा वाक्य सही है?
(a) मित्र को चिट्ठी भेजी हमने अपने।
(b) हमने अपने मित्र को चिट्ठी भेजी।
(c) चिट्ठी भेजी मित्र को हमने अपने।
(d) चतुर मोहन जान पड़ता है।
See Answer
Answer:- B
4. इनमें त्रुटि युक्त वाक्य नहीं है-
(a) कोई होगा, तब काम चल जाएगा।
(b) कोई भी होगा, तब काम चल जाएगा।
(c) युद्ध द्वारा देश पर संकट छाता है।
(d) सुरेश से यह कार्य संपन्न हुआ।
See Answer
Answer:- A
5. निम्नलिखित वाक्य मे रिक्त स्थान की पूर्ति, शुद्ध शब्द द्वारा कीजिए:
‘मीराबाई एक महान’ …..थी।
(a) कवियित्री
(b)काव्यत्री
(c) कवियत्री
(d) कवयित्री
See Answer
Answer:- D
6.तुम तुम्हारे घर चले जाओ। वाक्य के किस अंश में त्रुटि है?
(a) तुम्हारे
(b) घर
(c) चले जाओ
(d) तुम
See Answer
Answer:- A
7.वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य का कौन-सा शब्द अशुद्ध है।
मध्ययुग में काबुल भारतीय साम्राज्य के आधीन था।
(a) भारतीय
(b) साम्राज्य
(c) आधीन
(d) मध्ययुग
See Answer
Answer:- C
8. वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(a)बड़ा काम नहीं छोड़ा जाता थोड़ी सी कठिनाई के कारण कोई।
(b) कारण थोड़ी सी कठिनाई के बड़ा काम नहीं छोड़ा जाता कोई।
(c) थोड़ी सी कठिनाई के कारण कोई बड़ा काम नहीं छोड़ा जाता।
(d) कोई बड़ा काम नहीं छोड़ा जाता थोड़ी सी कठिनाई के कारण।
See Answer
Answer:- C
9. वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(a) उसका बुरा होता है अपना जो दूसरों का बुरा चाहता है।
(b)जो दूसरों का बुरा चाहता है उसका अपना बुरा होता है।
(c)जो दूसरों का बुरा चाहता है बुरा होता है उसका अपना बुरा होता है।
(d) उसका अपना जो दूसरों का बुरा चाहता है।
See Answer
Answer:- B
10.वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(a)अभ्यर्थी की योग्यता के अनुसार वेतन निश्चित किया जाएगा
(b)अभ्यर्थी की योग्यता के अनुसार वेतन निश्चित किया जाएगा।
(c)निश्चित किया जाएगा वेतन अभ्यर्थी की योग्यता के अनुसार।
(d) निश्चित वेतन किया जाएगा अभ्यर्थी की योग्यता के अनुसार।
See Answer
Answer:- B
11.वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(a) परिश्रम करना चाहिए था उसे अपनी पूरी करने के लिए कमी।
(b)उसे अपनी कमी पूरी करने के लिए परिश्रम करना चाहिए था
(c)उसे अपनी कमी पूरी करने के लिए परिश्रम करना चाहिए था।
(d) परिश्रम करना था चाहिए उसे कमी पूरी करने के लिए अपनी।
See Answer
Answer:- C
12. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य का कौन-सा शब्द अशुद्ध है।
पण्डितजी ने हवन के लिए आवश्यक सामिग्री मँगवाई है।
(a) सामिग्री
(b) आवश्यक
(c) पण्डितजी
(d) मँगवाई
See Answer
Answer:- A
13. पदक्रम की दृष्टि से कौन-सा वाक्य सही है?
(a) अँधेरी रात में चमकती है बिजली।
(b) बिजली रात में अँधेरी चमकती है।
(c) अँधेरी रात में बिजली चमकती है।
(d) बिजली चमकती है अँधेरी रात में।
See Answer
Answer:- C
14. ‘लगता है कि वह मुझसे रुठ गया है।’ वाक्य के किस अंश में वर्तनी अशुद्धि है?
(a) लगता है
(b) कि वह
(c) गया है।
(d) मुझसे रुठ
See Answer
Answer:- D
15. पदक्रम की दृष्टि से कौन-सा वाक्य सही है?
(a) हे भाई, देश की रक्षा करो।
(b) देश की रक्षा करो, हे भाई।
(c) रक्षा करो देश की, हे भाई।
(d) हे भाई, रक्षा करो देश की।
See Answer
Answer:- A
16. ‘एक धनाड्य सेठ के यहाँ छापा मारा गया।’ वाक्य के किस अंश में वर्तनी अशुद्धि है?
(a) एक धनाड्य
(b) यहाँ छापा
(c) सेठ के
(d) मारा गया।
See Answer
Answer:- A
17. ‘तुलसीदास यावत्जीवन बनारस में ही रहे।’ वाक्य के किस अंश में वर्तनी अशुद्धि है?
(a) यावत्जीवन
(b) बनारस में
(c) तुलसीदास
(d) ही रहे।
See Answer
Answer:- A
18. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य का कौन-सा शब्द अशुद्ध है।
थियेटर में अभीनेता का अभिनय अत्युत्तम था।
(a) अभीनेता
(b) थियेटर
(c) अत्युत्तम
(d) अभिनय
See Answer
Answer:- A
19. वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(a) लेखक और प्रकाशक में हुआ करार कि उन्हें इतनी रॉयल्टी मिलेगी।
(b) कि उन्हें इतनी रॉयल्टी मिलेगी लेखक और प्रकाशक में हुआ करार।
(c) करार हुआ कि उन्हें इतनी रॉयल्टी मिलेगी लेखक और प्रकाशक में।
(d) लेखक और प्रकाशक में क़रार हुआ कि उन्हें इतनी रॉयल्टी मिलेगी।
See Answer
Answer:- D
20. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य का कौन-सा शब्द अशुद्ध है अस्वस्थ बच्चे को सदैव पौष्टिक अहार देना चाहिए
(a) अहार
(b) अस्वस्थ
(c) पौष्टिक
(d) सदैव
See Answer
Answer:- A
21. वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(a) निंदा करने से उसका कुछ नहीं बिगड़ता अच्छे आदमी की।
(b) निंदा करने से अच्छे आदमी की कुछ नहीं बिगड़ता उसका।
(c) अच्छे आदमी की निंदा करने से उसका कुछ नहीं बिगड़ता।
(d) कुछ नहीं बिगड़ता उसका निंदा करने से अच्छे आदमी की।
See Answer
Answer:- C
22. ‘ये………..बातें हैं, नेता लोग ही समझेंगे।’ शुद्ध वर्तनी वाले शब्द से वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
(a) राजनीतीक
(b) राजनैतिक
(c) राजनीतिक
(d) राजनयिक
See Answer
Answer:- C
23.निम्नलिखित वाक्य के किस शब्द की वर्तनी में सन्धि-सम्बन्धी अशुद्धि है?
‘इस गाँव के आखिरी छोर पर अत्यंत विशाल सरवर है।’
(a) आखिरी छोर पर
(b) अत्यंत विशाल
(c) इस गाँव के
(d) सरवर है
See Answer
Answer:- D
24. कौन-सा वाक्य वर्तनी की दृष्टि में सही है?
(a) वह मिथीला की रहने वाली है।
(b)आप यस्वसी बनिए।
(c) नारी का भूषण लज्या है।
(d)अचानक बच्ची मूर्च्छित अवस्था में आ गई।
See Answer
Answer:- D
25.वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य पहचानिए।
(a) दोस्ती के लिए कोई अपना ईमान नहीं बेचता।
(b)इन पाँच लड़कों में से कोई खाना बनाना जानते हैं।
(c)उन महिलाओं में कोई गाना बजाना नहीं जानतीं।
(d) वहाँ कुछ न कुछ होंगे।
See Answer
Answer:- A
26. दिए गए वाक्य का कौन-सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है?
इस विश्व प्रसिद्ध इमारत का एतिहासिक महत्त्व है।
(a) इमारत
(b) महत्त्व
(c) प्रसिद्ध
(d) एतिहासिक
See Answer
Answer:- D
27. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य का कौन-सा शब्द अशुद्ध है।
रविवार को विद्यालय में अंत्यक्षरी प्रतियोगिता होगी।
(a) अंत्यक्षरी
(b) रविवार
(c) प्रतियोगिता
(d) विद्यालय
See Answer
Answer:- A
28. पदक्रम की दृष्टि से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a) केवल चार रुपये मात्र दीजिए।
(b) फूलों की एक माला चाहिए।
(c) ठण्डा घड़े का पानी पिलाइए।
(d) यह संभव हो सकता है।
See Answer
Answer:- B
29. निम्न विकल्पों में अशुद्ध वाक्य पहचानिए।
(a) हिमालय पर बर्फ जमी रहती है।
(b) उन्होंने अपनी कविता पढ़कर सुनाई।
(c) वहाँ घमासान लड़ाई हो रही है।
(d) निरपराधी को दंड देना उचित नहीं।
See Answer
Answer:- D
30. निम्न वाक्य में रेखांकित पद की वर्तनी शुद्ध कीजिए।
‘वह बहुत इर्षालू औरत है।’
(a) वह बहुत ईर्ष्यालु औरत है।
(b) वह बहुत ईर्ष्याली औरत है।
(c) वह बहुत ईर्षालु औरत है।
(d) वह बहुत ईर्ष्यालू औरत है।
See Answer
Answer:- A
1 thought on “वाक्य शुद्धि एवं शुद्ध – अशुद्ध वर्तनी हिंदी Quiz 03”