हिंदी गद्यांश महत्वपूर्ण क्विज 22

हिंदी गद्यांश महत्वपूर्ण क्विज 22 – Exam Test Hub

शिक्षा प्राप्ति के उद्देश्य से विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वालों को छात्र या छात्रा की संज्ञा दी जाती है। ये सभी ज्ञान के साथ-साथ जीविकोपार्जन में सहायक ज्ञान भी प्राप्त करना चाहते हैं। विद्या और जीविका को पाने के उद्देश्य से उत्साह पूर्वक आने वाले इन छात्रों को गंभीर होकर पढ़ाई-लिखाई में लग जाना चाहिए, किंतु बहुत बार ऐसा हो नहीं पाता। वे कुछ दिनों बाद निरुत्साहित और निरुद्देश्य से भटकते दिखाई देने लगते हैं, उनमें असंतोष पनपने लगता है। शिक्षा का संबंध जीविका से बहुत अधिक जुड़ा हुआ है। अधिकतर विद्यार्थी जीविका पाने के उद्देश्य से शिक्षा प्राप्त करते हैं। इसलिए जब उन्हें अनुकूल शिक्षा नहीं मिल पाती या उचित शिक्षा नहीं मिल पाती तो उनमें आक्रोश पनपने लगता है, जिसे वे जिस तिस रूप में व्यक्त करने लगते हैं। प्राचीन काल में शिक्षा व्यवसाय से जुड़ी हुई थी। अपने-अपने रुचि-कर्म के अनुसार सभी को शिक्षा दी जाती थी। परंतु आज अधिकांश विद्यार्थी बिना सोचे-समझे शिक्षा लेकर महाविद्यालय से बाहर आकर बेरोजगारों की पंक्ति में आ खड़े होते हैं। उनको देखकर अन्य छात्रों को अपने अनिश्चित भविष्य का भय घेरने लगता है और वह उन्हें कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करता है। आज के व्यस्त, आपाधापी और स्वार्थी समाज में नैतिक गिरावट भी असंतोष बहाने में सहायक है। जीवन और समाज के सभी क्षेत्रों में अनैतिकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला साफ दिखाई दे रहा है। छात्र देख रहे हैं कि अयोग्य और अपात्र व्यक्ति अन्य राहों से प्रवेश पा रहे हैं, प्रगति करते जा रहे हैं और शक्ति प्राप्त कर रहे हैं और उनकी ओर वक्र मुस्कुराहट फेंक रहे हैं, तो उनकी कसमसाहट अनेक प्रकार से फूट पड़ती है।_______ 1. गद्यांश से किन तथ्यों का पता चलता है?

Correct! Wrong!

2 . उपर्युक्त गद्यांश के उचित सारांश का चयन कीजिये जिसमें सारांश-लेखन के आवश्यक गुण मौजूद हों।

Correct! Wrong!

3. गद्यांश के अनुसार छात्रों में असंतोष के क्या कारण हैं?

Correct! Wrong!

4. आज के समय में विद्यार्थी के लिए शिक्षा प्राप्ति का मूल उद्देश्य क्या है? सर्वोचित विकल्प का चयन करें।

Correct! Wrong!

5. किस वाक्य में, 'अनुकूल' शब्द का उचित प्रयोग किया गया है?

Correct! Wrong!

Commerce LT Grade Practice Quiz 22

Commerce LT Grade Practice Quiz 22 – Exam Test Hub वाक्य शुद्धि एवं शुद्ध – अशुद्ध वर्तनी हिंदी Quiz 03 1. क्रम की दृष्टि से कौन-सा वाक्य सही है?(a) खाई रोटी मैंने।(b) मैंने रोटी खाई।(c) रोटी मैंने खाई।(d) नाव में नदी है।See Answer FacebookWhatsAppEmailPinterestGoogle TranslateShareCategoriesHindi Computer Important Que MCQ- 06 Computer Important Que MCQ 06 … Read more

1 thought on “हिंदी गद्यांश महत्वपूर्ण क्विज 22”

Leave a Comment