हिंदी गद्यांश महत्वपूर्ण क्विज 20 – Exam Test Hub
भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की 70% आबादी कृषि पर आधारित है। भारतीय किसान खेत रूपी हवनकुंड में अपने रक्त की एक-एक बूंद की आहुति देकर अन्न पैदा करते हैं और पूरे देश का पेट भरते हैं। इनकी कमाई पर ही देश की खुशहाली निर्भर है। इन्हीं पर देश के व्यापारी, पदाधिकारी एवं राजनेता वैभव तथा ऐश्वर्य की ऊँची-ऊँची दीवारें खड़ी करते हैं। थोड़े शब्दों में कहा जा सकता है कि कृषि भारत की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है और कृषक ही देश के मेरुदंड हैं। लेकिन दुख की बात है कि समाज का इतना महत्त्वपूर्ण अंग हमारे देश में वर्षों से लगातार उपेक्षित रहा है। इसका प्रमाण है कि भारतीय किसान अपनी दरिद्रता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। किसान की दिनचर्या एक साधक की तरह है। यह ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देते हैं और अपने बैलों को खिला-पिलाकर उषा की प्रथम किरणों के साथ ही हल-बैलों को लेकर खेत की ओर चल पड़ते हैं और शाम तक खेत में परिश्रम करने के बाद ही वापस होते हैं। शिशिर का पाला हो या जेठ की दोपहरी-यह अपनी साधना में रत रहते हैं, फिर भी अधिकांश किसानों के बच्चे अर्थाभाव में विद्यालय एवं कॉलेज का मुँह नहीं देख पाते। बेटी की शादी हो तो इन्हें बैल और खेत गिरवी रखने पड़ते हैं। भारतीय किसान के बारे में किसी ने ठीक ही कहा है, "जो पूरे भारत को खिलाता है, वह खुद भरपेट नहीं खा पाता।" यही भारतीय किसान की सबसे बड़ी त्रासदी है। भारतीय किसान की इस दयनीय दशा के अनेक कारणों में प्रमुख है- पूँजी और शिक्षा का अभाव। पूँजी की कमी रहने से यह समय पर फसलों में खाद, सिंचाई, दवा, आधुनिक उपकरणों आदि का उपयोग नहीं कर पाते, अशिक्षित होने से कृषि के वैज्ञानिक तरीकों से अनभिज्ञ रहते हैं और इन सब का उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक प्रकोप भी इनकी दुर्दशा के कारण बनते हैं। विशेषज्ञों की राय है कि सरकार द्वारा सर्वप्रथम इनकी खेती हेतु पूँजी-व्यवस्था के लिए ब्याजमुक्त या कम ब्याज पर ऋण की सुविधा और अन्न पैदा होने पर उचित मूल्य पर बिक्री की व्यवस्था भारतीय किसानों की दयनीय दशा सुधारने और इनको समुन्नत बनाने में रामबाण सिद्ध हो सकती है।________ 1. भारतीय किसान की दिनचर्या को किस प्रकार की दिनचर्या कहा गया है?
2. गद्यांश के अनुसार भारतीय किसान की दयनीय दशा के प्रमुख कारण क्या हैं?
3. भारत की लगभग कितनी आबादी कृषि पर आधारित है?
4. भारतीय कृषि को समुन्नत बनाने के लिए गद्यांश में क्या सुझाव दिए गए हैं?
Uttar Pradesh Special Important Quiz 03

1. नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कहाँ है?
(a) सुल्तानपुर
(b) प्रयागराज (इलाहाबाद)
(c) वाराणसी
(d) अयोध्या (फैजाबाद)See Answer
Answer:- D
FacebookWhatsAppEmailPinterestGoogle TranslateShareCategoriesUttar Pradesh Special
Uttar Pradesh Special Important Quiz 02

1. सामूहिक कृषि का प्रचलन सर्वप्रथम किस देश में शुरू हुआ?
(a) चीन
(b) भारत
(c) पूर्वी सोवियत संघ
(d) क्यूबाSee Answer
FacebookWhatsAppEmailPinterestGoogle TranslateShareCategoriesUttar Pradesh Special
Uttar Pradesh Special Important Quiz 01

1. भारत में प्रथम कृषि विश्व विद्यालय जो 1960 में खुला, वह है-
(a) PAU लुधियाना
(b) GBPANT पंतनगर (पूर्वनाम UPAU) (उत्तराखंड)
(c) JNKVV जबलपुर
(d) UAS बंगलौरSee Answer
FacebookWhatsAppEmailPinterestGoogle TranslateShareCategoriesUttar Pradesh SpecialSearchSearch
Recent Posts
- Child Development and Pedagogy Quiz 08
- Daily Current Affairs 2025 Quiz 101
- विशेषण और अव्यय हिंदी Practice Quiz 02
- Noun Practice Quiz 04
- Child Development and Pedagogy Quiz 07
Child Development and Pedagogy Quiz 08Child Development and Pedagogy Quiz 08 – Exam Test Hub Simple and Compound Interest Maths … Read more
Daily Current Affairs 2025 Quiz 101Daily Current Affairs 2025 Quiz 101 – Exam Test Hub TGT, PGT ART Important Question … Read more
विशेषण और अव्यय हिंदी Practice Quiz 02विशेषण और अव्यय हिंदी Practice Quiz 02 – Exam Test Hub Noun Practice Quiz 04 … Read more
Noun Practice Quiz 04Noun Practice Quiz 04 – Exam Test Hub विशेषण और अव्यय हिंदी Practice Quiz 01 … Read more
Child Development and Pedagogy Quiz 07Child Development and Pedagogy Quiz 07 – Exam test Hub Economics ( अर्थशास्त्र ) Practice … Read more
Daily Current Affairs 2025 Quiz 100Daily Current Affairs 2025 Quiz 100 – Exam Test Hub Daily Current Affairs 2025 Quiz … Read more
- Biology (4)
- Child Development and Pedagogy (8)
- Commerce (23)
- Computer (7)
- CTET (1)
- Current Affairs 2025 (99)
- Direction/दिशा परिक्षण (2)
- Economics (7)
- English (19)
- Form Apply 2025 (2)
- General Knowledge (16)
- Geography (6)
- Hindi (63)
- History (17)
- Math (4)
- Maths Ratio & Proportion (1)
- Number System (1)
- One Word Substitution (1)
- Polity (9)
- Reasoning Hindi (16)
- Ro Aro Hindi (2)
- Sanskrit Quiz (18)
- Science (7)
- TGT PGT ART (4)
- UPSSSC PET PAPER (6)
- Uttar Pradesh Special (3)
- नागरिक शास्त्र एवं घटना चक्र (3)
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (1)
- वर्णमाला (2)
- हिंदी शिक्षण (4)
© 2025 Exam Test Hub
1 thought on “हिंदी गद्यांश महत्वपूर्ण क्विज 20”