हिंदी गद्यांश महत्वपूर्ण क्विज 21

हिंदी गद्यांश महत्वपूर्ण क्विज 21 – Exam Test Hub

महान व्यक्तियों का जन्मदिन ही उनकी 'जयंती' कहलाता है; यथा 25 मई बुद्ध जयंती, 13 अप्रैल महावीर जयंती, 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती और 2 अक्टूबर गांधी जयंती इत्यादि। महान व्यक्तियों की जयंती अत्यंत धूमधाम से मनाई जाती है। इसके पीछे यह प्रमुख उद्देश्य होता है कि उनके महान कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाए। 2 अक्टूबर हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है। इसीलिए देश भर में गांधी जयंती एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई जाती है। इस दिन शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहती है। स्कूल कॉलेज के छात्रों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरियाँ निकाली जाती हैं। गाँव एवं शहर के गली-मुहल्लों की सफाई की जाती है। दरिद्र नारायण के बीच भोजन तथा वस्त्र आदि बाँटे जाते हैं। चरखों पर सूत काता जाता है और भजन आदि गाये जाते हैं। विद्यालयों तथा सरकारी संस्थाओं में इस अवसर पर सभा का आयोजन किया जाता है, सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाता है, उसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। छात्रों या स्थानीय कलाकारों द्वारा गांधी जी के सबसे प्रिय भजन 'ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान' और 'वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे' गाये जाते हैं। आज हिंसा और अशांति से त्रस्त इस विश्व में गाँधीवाद के सहारे ही शांति लायी जा सकती है। गाँधीवाद की बुनियाद पर ही दक्षिण अफ्रीका को आजादी मिली। दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला का कहना है कि जब-जब उन्हें आत्मबल की कमी महसूस होतो है, तब दिल्ली स्थित बापू की समाधि से ही उन्हें प्रेरणा मिलती है। गांधीजी संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।_______ 1. भारतवर्ष में प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को किस रूप में मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

2. उपर्युक्त गद्यांश के केन्द्रीय विषय के अनुसार उपयुक्त शीर्षक का चयन करें-

Correct! Wrong!

3. गद्यांश के अनुसार गाँधी जयंती के विषय में कौन सा कथन सही नहीं है?

Correct! Wrong!

4. महान व्यक्तियों की जयंती अत्यंत धूमधाम से क्यों मनाई जाती है?

Correct! Wrong!

Recent Posts

Leave a Comment