वाक्य शुद्धि एवं शुद्ध – अशुद्ध वर्तनी हिंदी Quiz 02

1. निम्नलिखित में से किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?
(a) वह ऑफिस में बैठा मेरी प्रतीक्षा कर रहा है।
(b) दीन-दुर्बलों को प्यार करना मानवता है।
(c) दस बजने को पंद्रह मिनट हैं।
(d) लड़के अध्यापक को प्रश्न पूछते हैं।

See Answer

Answer:- A

2. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
(a) कौशल्या ने मुझे मथुरा दिखाया।
(b) तुम मेरे तरफ क्यों चले आ रहे हो?
(c)गीता ने सुशीला को आवाज लगाई पर वह चली गई।
(d) कश्मीर में कई स्थल देखने योग्य हैं।

See Answer

Answer:- B

3. ‘खिड़की खुलने से प्रकाश आएगा’ इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
(a) कारक संबंधी
(b) लिंग संबंधी
(c) वचन संबंधी
(d) वाक्य रचना संबंधी

See Answer

Answer:- A

4. निम्नलिखित में से किस वाक्य में मुहावरे संबंधी अशुद्धि है?
(a) देश पर प्राण न्योछावर करना सैनिक का धर्म है।
(b) वह चुपचाप दम साधे पड़ा रहा।
(c) राधा के सारे इरादों पर पानी फिर गया।
(d)पुलिस को देखते ही रमेश के चेहरे पर हवाइयाँ दौड़ने लगीं।

See Answer

Answer:- D

5. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(a) मध्यकालीन युग में कलाओं की बहुत उन्नति हुई।
(b) साहब ने कहा है कि, किसी को अन्दर न जाने दिया जाए।
(c) इस समय मोहन की आयु 20 वर्ष है।
(d) वे चाहे भले ही न आएँ, पर तुम्हें आना होगा।

See Answer

Answer:- A

6. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
(a) भारत में अनेक जातियाँ हैं।
(b) भारत में अनेक जाति हैं।
(c) भारत में अनेकों जातियाँ हैं।
(d) भारत में अनेकों जाति हैं।

See Answer

Answer:- A

7. निम्न में से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
(a) हमने बहुत आम खाए।
(b) इतना तेज क्यों चल रहे हो?
(c) कितना सुन्दर चित्र है यह !
(d) ये पत्र किसने लिखे हैं?

See Answer

Answer:- C

8. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए-
(a) मैं गाने की कसरत करता हूँ।
(b) मैं गाने का शौक कर रहा हूँ।
(c) मैं गाने का अभ्यास करता हूँ।
(d) मैं गाने का व्यायाम कर रहा हूँ।

See Answer

Answer:- C

9. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए-
(a) पिछले सोमवार को स्कूल बंद रहेगा।
(b) पिछले सोमवार को स्कूल बंद है।
(c) पिछले सोमवार को स्कूल बंद था।
(d) पिछले सोमवार को स्कूल बंद होना है।

See Answer

Answer:- C

10. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a) भांडा फूटने पर उसकी गरदन लज्जा से नीचे हो गयी।
(b) भाषा के मानकीकरण के लिए व्याकरण जरूरी है।
(c) राम का दर्शन पा कर अहल्या धन्य हुई।
(d) इस चिकित्सालय में सर्वोत्कृष्ट रोगों की चिकित्सा उपलबध है।

See Answer

Answer:- B

11. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
(a) आतंकियों को रिहा करना मूर्खता होगा।
(b) आतंकवादियों को रिहा करना मूर्खता होगी।
(c) आतंकवादियों को रिहा करना मूर्खता होगा।
(d) आतंकियों को रिहा करना मूर्खता होंगे।

See Answer

Answer:- B

12. रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। महंत जी को आध्यात्म का अच्छा ज्ञान है।
(a) महंत जी को अध्यात्म का अच्छा ज्ञान है।
(b) महंत जी को आध्यातम का अच्छा ज्ञान है।
(c) महंत जी को अधयात्म का अच्छा ज्ञान है।
(d) महंत जी को अध्यातम का अच्छा ज्ञान है।

See Answer

Answer:- A

13. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है-
(a) निरपराधी व्यक्ति को दण्ड नहीं मिलना चाहिए।
(b) उसे पैत्रिक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिला।
(c) भारत कभी ब्रिटेन के आधीन था।
(d) बादशाह ने मुक्तहस्त दान दिया।

See Answer

Answer:- D

14. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए।
(a) वह एक विदुषी महिला थी।
(b) वह एक विद्वान महिला थी।
(c) विदुषी महिला थी वह।
(d) वह एक महिला विद्वान थी।

See Answer

Answer:- A

15. कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a) परशुराम के क्रोधाग्नि ने क्षत्रियों को जला दिया।
(b) वृक्षों पर कोयल कूक रही है।
(c) खेतों में लम्बे-लम्बे घास उग आए।
(d) गलियों को चौड़ा करना आवश्यक है।

See Answer

Answer:- D

16. क्रम की दृष्टि से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
(a)राहुल क्या लिख रहा है?
(b) राहुल क्या सोच रहा है?
(c) राहुल क्या जा रहा हैं?
(d) राहुल क्या कर रहा है?

See Answer

Answer:- C

17. कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a) रामचरित मानस एक धार्मिक ग्रन्थ है।
(b) ‘रामचरित मानस’ एक धार्मिक ग्रन्थ है।
(c) ‘रामचरितमानस’ एक धार्मिक ग्रन्थ है।
(d) ‘राम चरित मानस’ एक धार्मिक ग्रन्थ है।

See Answer

Answer:- C

18. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
(a) बन्दूक एक उपयोगी शस्त्र है।
(b) यह मेरा पुस्तक है।
(c) बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं।
(d) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।

See Answer

Answer:- A

19. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए-
(a) बच्चे को फल काटकर खिलाओ।
(b) फल बच्चे को काटकर खिलाओ।
(c) काटकर फल बच्चे को खिलाओ।
(d) बच्चे को काटकर फल खिलाओ।

See Answer

Answer:- A

20. व्याकरण की दृष्टि से निम्न में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a) तूने कहाँ जाना है?
(b) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
(c) शीला प्रतिदिन स्कूल जाती है।
(d) उसका प्राण पखेरू उड़ गया।

See Answer

Answer:- C

21. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धि है? उचित विकल्प का चयन कीजिये-
(a) आपको जो कुछ चाहिए, यह हमसे माँग लो।
(b)जिसकी लाठी उसकी भैंस।
(c)जो बेईमानी करेगा उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
(d)जो सोता है सो खोता है।

See Answer

Answer:- A

22. निम्न में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a)ज्ञान का अर्थ अहंकार नहीं बल्कि विनम्रता होते है।
(b)धर्म का मूल अर्थ परम शांति होते है।
(c)मनुष्य का जीवन कठिनाइयों से भरी है।
(d)जीवन का लक्ष्य सदैव सामाजिक कल्याण होना चाहिए।

See Answer

Answer:- D

23. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a) वह गाने का अभ्यास कर रहा हूँ।
(b) श्याम ने केवल हिसवे बनाये है।
(c) मैं गाने का अभ्यास कर रहा हूँ।
(d)कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।

See Answer

Answer:- C

24. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य अशुद्ध नहीं है?
(a) उसकी पत्नी सुंदर है।
(b)मैं आपका दर्शन करने आया हूँ।
(c)उसकी पत्नी लजीज है।
(d) यह काम आप पर निर्भर करती है।

See Answer

Answer:- A

25. निम्न में से कौन-सा वाक्य शुद्ध नहीं है?
(a)आज मैंने रोटी खाया।
(b)सुरभि बहुत सुंदर है।
(c)महात्मा गाँधी एक महान व्यक्ति थे।
(d) विनम्रता सज्जन मनुष्य का गुण होता है।

See Answer

Answer:- A

26. निम्न में से कौन-सा वाक्य शुद्ध नहीं है?
(a) पेड़ ने पत्ते गिरते है।
(b) हामिद ने अम्मी को चिमटा खरीद कर दिया।
(c)रामू एक ईमानदार इंसान है।
(d) मोहित स्कूटर चला रहा है।

See Answer

Answer:- A

27. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
(a) वे मेरे आराध्य हैं।
(b) हमारे शिक्षक प्रश्न करता है।
(c) हमारे शिक्षक प्रश्न करते हैं।
(d) यह काम आप पर निर्भर है।

See Answer

Answer:- B

28. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a) शोक है कि आपने मेरे पत्रों का कोई उत्तर नहीं दिया।
(b)शोक है कि आपने मेरे पत्रों का कोई उत्तर नहीं दिये।
(c) पति-पत्नी के झगड़े का हेतु क्या हो सकता है।
(d) श्री कृष्ण के अनेक नाम हैं।

See Answer

Answer:- D

29. निम्न में से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
(a) क्या तुम सो चुके हो?
(b) नारी सम्मान की हकदार है।
(c) मैंने चोर से मारा।
(d) रोहित आज अच्छा खेल रहा है।

See Answer

Answer:- C

30. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(a) हमारे शिक्षक प्रश्न करता है।
(b) यह काम आप में निर्भर है।
(c) यह कहने आपकी भूल है।
(d) रवि एक नेक दिल पुरुष है।

See Answer

Answer:- D

Leave a Comment